फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सूअर बेचकर पी शराब, विरोध में पत्नी को डंडे से पीट मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के भेवली गांव में सोमवार शाम को नशे के लती पति ने खेत में काम कर रही पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला।वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। परिजन के अनुसार चार दिन पहले आरोपी पति ने घर में पला एक सूअर बेचकर मिले रुपयों से शराब पी। इसे लेकर ही दंपती में विवाद था। इसी कलह के चलते आरोपी ने महिला की हत्या की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक भेवली गांव निवासी मजदूरी करने वाला हरिपाल शराब का लती है। परिवार में पत्नी रामदेवी (42) के अलावा दो बेटे विनीत, मनीष व दो बेटियां राधा और निधि हैं। हरपाल के शराब पीने की आदत के कारण दंपती में अक्सर विवाद होता था। रामदेवी सूअर पालन करती थीं। बेटे विनीत का आरोप है कि उसके पाले एक सूअर को हरिपाल ने बेच दिया। मिले रुपयों को अपने पास ही रखकर उसी से रोज शराब पी रहा था। इसे लेकर रोज झगड़ा हो रहा था।
सोमवार शाम करीब चार बजे रामदेवी बेटी राधा और अन्य लोगों के साथ खेत में काम कर रही थीं। तभी अरहर के खेत में पहले से घात लगाए बैठे हरिपाल ने पीछे से आकर नीम के मोटे डंडे से रामदेवी के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर उसकी हत्या कर दी और भाग निकला। एडीसीपी अंजली विश्वकर्मा और महाराजपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। घटनास्थल की पड़ताल की।
विज्ञापन

एक दिन पहले जलाए थे दस्तावेज और फोटो
पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्यारोपी पति ने रविवार शाम घर के कागजात, आधार कार्ड फोटो आदि जलाए थे। परिजन ने ऐसा करने पर टोका तो वह भड़क गया और गालीगलौज करने लगा। हत्या की सूचना पर फुफवार स्थित उसके मायके से लोग पहुंचे तो उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। एडीसीपी अंजली विश्वकर्मा ने बताया कि पारिवारिक कलह हत्या की वजह बनने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश में टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें