जाफरगंज। थाना क्षेत्र के गोंधइया का एक युवक मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। उसकी रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
गोंधइया गांव निवासी राकेश सिंह गौतम का इकलौता पुत्र रोहित उर्फ प्रशांत (21) प्रयागराज में रहकर आर्मी एकेडमी की तैयारी कर रहा था। 17 सितंबर को वह अपने गांव के विकाश (19) के साथ बाइक से किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था।
थरियाव के पास ब्रेकर पार करते समय पीछे से उनकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक में पीछे बैठे विकाश को मामूली चोट आई। परिजन उसे गंभीर हालत में कानपुर के एक निजी नर्सिंग होम में लेकर गए थे।
जहां रविवार को हालत अधिक बिगड़ने पर डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर किया। इलाज के दौरान बजे लखनऊ में मौत हो गई, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की तीन बहने सीमा, नीलू, नेहा में सबसे छोटा था। छोटी बहन नेहा पुलिस में है और कालपी में तैनात है।
जहानाबाद। कानपुर के रामादेवी पटेल नगर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार (34) अपनी पत्नी राधा (30) और बच्चे को लेकर बाइक से रामपुर थाना चांदपुर अपनी ससुराल आए थे। सोमवार को वह घर वापस जा रहे थे। जहानाबाद थाना के कलाना के पास बाइक सवारों को ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। उन्हें एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।