फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल के बेटे के साथ साेया था पिता फिर हुअा कुछ एेसा कि हर काेई रह गया दंग

Wed, 06 Dec 2017 06:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
घर के बरामदे में एक प‌िता अपने छह साल के बेटे के साथ साेया हुअा था। देर रात एक धमाके के साथ जब बेटे की नींद खुली ताे उसने अपने प‌िता काे खून से लथपथ पाया। सामने उसकी मां खड़ी हाेकर अांसू बहा रही थी। प‌िता के सीने से सटाकर गाेलीमार कर उनकी हत्या कर दी गई।   
विज्ञापन
घटना च‌ित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र की है। बरियारीकला निवासी छेदीलाल केवट (39) पुत्र स्व.कंधई प्रसाद मंगलवार की रात को परिजनों के साथ घर में खाना खाकर सोया था। उसकी पत्नी व बच्चे घर के अंदर सोए थे जबकि वह अपने छोटे पुत्र पांच वर्षीय अजय के साथ बरामदे में रजाई ओढकर चारपाई में सोया था।   देर रात को अज्ञात हमलावर आए और उसकी रजाई हटाकर सीने से सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उसकी पत्नी निर्मला कमरे के बाहर निकली और पति को लहुलूहान देख चीख पड़ी। यह सुनकर आस पास के लोग भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन
  हमलावर फरार हो चुके थे। हत्या की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव हमराहियों के साथ गांव पहुंचे और आस पास हमलावरों की तलाश की। इसके बाद अपर एसपी बलवंत चौधरी सीओ विनीत सिंह के साथ पहुंचे और परिजनों के अलावा आस पास के लोगों से पूछताछ की।   शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा गया। परिजनों ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का कारण बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई बरमा केवट व पत्नी निर्मला केवट दोनों ने अलग-अलग तहरीर देकर अलग-अलग लोगों पर शक जताया है। दोनों में पुरानी रंजिश बताई गई है। जल्द ही हत्यारों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें