फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल- 'राहुल गांधी खिलजी की औलाद लगते हैं'

Wed, 06 Dec 2017 05:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
साक्षी महाराज - फोटो : SELF
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अक्सर अपने बयानों से राजनीति के गलियारों में चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस बार भी साक्षी महाराज ने एक विवादास्पद बयान देकर बखेड़ा खड़ा कर दिया है।  
विज्ञापन
साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो खिलजी की औलाद लगते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि एक तरफ वो मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं वहीं उनकी पार्टी के कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में मंदिर का विरोध कर रहे हैं।   राम मंदिर निर्माण को लेकर भी सांसद ने कहा कि अगर मंदिर 2019 से पहले नहीं बना तो देश के लोगों के साथ अन्याय होगा।
  इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी मंगलवार को राहुल गांधी से सवाल पूछा था। शाह ने राहुल से पूछा था कि राम मंदिर को लेकर आपकी पार्टी और आपका क्या स्टैंड है?
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें