फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: डीजे पर डांस कर रहे युवक की करंट लगने मौत, हत्या का आशंका

Wed, 08 May 2024 08:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: दोस्त के भाई की शादी की वर्षगांठ पर गए युवक की डीजे पर डांस के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
छोटेलाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में मलवां थाना क्षेत्र के करसवां गांव दोस्त के भाई की शादी की वर्षगांठ में शामिल युवक मंगलवार रात डीजे मशीन का तार छूने से करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के बेनीपुर सरांय शहजादा निवासी रमेश पटेल का पुत्र छोटेलाल (26) मित्र धीरज के भाई की शादी की सालगिरह में शामिल होने करसवां गया था।
विज्ञापन


रात लगभग 11 बजे डीजे पर डांस के समय अनियंत्रित होकर मशीन के तार से टकरा गया। उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले आए थे। भाई अनिल ने बताया कि छोटेलाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसे हत्या की आशंका है। उसने ही पुलिस को सूचना दी। बेटे की मौत से मां जनक दुलारी और बहन अंकिता बदहवास दिखे। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया की मामले पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें