फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: औलाद न होने पर पत्नी को तीन तलाक बोल घर से निकाला, पति समेत चार ससुरालियों पर मुकदमा

Wed, 20 Mar 2024 09:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर में पत्नी को तीन तलाक बोलकर पति ने घर से निकाल दिया। महिला ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में बच्चा पैदा न होने पर पत्नी को तीन तलाक बोलकर पति ने घर से निकाल दिया। महिला ने दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। मामले में पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हथगाम थाने के बंदीपुर गांव के राजापुर निवासी सना फात्मा का निकाह 20 मार्च 2020 को शहर के बाकरगंज चांद खां हाता निवासी सैय्यद अशफाक हुसैन उर्फ शानू के साथ हुआ था।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि निकाह के दो तीन माह बाद से पति, ननद शबनम, अंजुम, अलवीना दहेज में बाइक व दो लाख रुपये की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर प्रताड़ित करने लगे। ननद पति को उकसाती रही कि उसे कोई औलाद नहीं है। वह पति की दूसरी शादी करा देंगी। उसे तलाक दे दो। पति व ननद 14 मार्च की रात दहेज की मांग पूरी करने को विवाद करने लगे। इसी दौरान पति अशफाक हुसैन ने तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। दहेज और बच्चा पैदा नहीं होने की बात कहते हुए घर से निकाल दिया। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें