फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: स्कूल में प्रधानाध्यापक का रसोइये से पैर दबवाने का वीडियो वायरल, बीएसए ने जांच के दिए आदेश

Tue, 19 Mar 2024 07:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर में स्कूल में प्रधानाध्यापक का रसोइये से पैर दबवाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने पर बीएसए ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय हसवा के प्रधानाध्यापक का रसोइयां पैर दबाते हुए - फोटो : वीडियोग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में कंपोजिट विद्यालय हसवा में प्रधानाध्यापक का रसोइयां से पैर दबवाने का वीडियो वायरल हुआ है। बीएसए पंकज यादव ने वीडियो की जांच का आदेश दिया है। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में प्रधानाध्यापक कुर्सी पर बैठी हैं और सामने मेज के नीचे से रसोइयां पैर दबा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्कूल में रसोइयों से पैर दबवाना गलत आचरण में शामिल है। रसोइयों का काम मध्यान्ह भोजन तैयार कर बच्चों को परोसना है। इसके बाद किचन की साफ सफाई करते अपने घर चले जाना है। रसोइयां को अब दो हजार रुपये मासिक मानदेय मिलना शुरू हुआ है। बीएसए ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के लिए बीईओ हसवा को आदेश दिया गया है। बीईओ हसवा बुधवार को इसकी रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें