फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: युवती का अपहरण, धर्म परिवर्तन की आशंका, पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी

Tue, 19 Mar 2024 06:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फतेहपुर जिले में क्षेत्र की हिंदू युवती को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर कर ले गया। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश में जुटी है। युवती के पिता ने बेटी का धर्म परिवर्तन कराए जाने की आशंका जताई है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती 18 मार्च से लापता है।

विज्ञापन


युवती के पिता ने प्रयागराज धूमनगंज थाना क्षेत्र के बमरौली निवासी आरिफ के खिलाफ पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पिता ने बताया कि आरिफ कई साल से गांव में रहता है। वह बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। निकाह कर बेटी का धर्म परिवर्तन भी करा सकता है। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि युवती की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। युवती के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें