फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुलगते जख्म': पांच रुपये खर्च करने की सजा, मां ने गर्म चाकू से दागे मासूम के तलवे, कमरे में बंधक बनाकर भी रखा

Sat, 08 Aug 2026 06:53 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर

सार

Fatehpur Mother Burns Child Case: राधानगर थाना क्षेत्र में एक कलयुगी मां ने पांच रुपये खर्च करने पर अपने छह वर्षीय मासूम बेटे के दोनों तलवे गर्म चाकू से दाग दिए। साथ ही, उसे तीन दिन तक कमरे में बंधक बनाए रखा। पड़ोसी के बच्चे द्वारा सूचना देने पर मामला खुला, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया है।
 
विज्ञापन
Fatehpur Mother Burns Child Case: - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां... बोलते ही ममता का सागर उमड़ पड़ता है, लेकिन इस बच्चे के साथ ऐसा नहीं हुआ। वह जितनी बार मां बोलता उतनी ही बार उसके दोनों तलुओं पर मां गर्म चाकू रखकर दाग देती। तलुओं पर पड़े दाग तो मिट जाएंगे पर वह मां की इस रूप को कभी नहीं भूल पाएगा।

विज्ञापन

फतेहपुर जिले में राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय मासूम से उसकी मां ने चार अगस्त को 20 रुपये का गुटखा मंगवाया था। बच्चे ने 15 रुपये का गुटखा खरीदा और बचे पांच रुपये से खाने का सामान लेकर खुद खा लिया।

गैस चूल्हे पर चाकू गर्म कर दोनों तलवे जला दिए
जैसे ही उसने मां को 15 रुपये का गुटखा दिया तभी मां गुस्से से आगबबूला हो गई। उसने बेटे की बेरहमी से पिटाई की और फिर गैस चूल्हे पर चाकू गर्म कर दोनों तलवे जला दिए। इसके बाद बच्चे को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।
 

तीन दिन से घर में बंधक बनाकर रखा
शुक्रवार को पड़ोसी के बेटे का जन्मदिन था। मां वहीं चली गई। कुछ देर बाद पड़ोसी का बेटा बच्चे को बुलाने पहुंचा तो उसे कमरे से रोने की आवाज सुनाई दी। बाहर ताला लगा था अंदर से ही उसने पूरी बात पड़ोसी के बेटे को बताई। साथ ही बताया मां ने उसे तीन दिन से घर में बंधक बनाकर रखा है।

पड़ोसी मौके पर पहुंचे और ताला खुलवाया
उसने फौरन परिजन को जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और ताला खुलवाया। बच्चे के झुलसे पैर देखकर यूपी-112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाकर मेडिकल परीक्षण कराया। घटना की जानकारी मिलने पर बच्चे के पिता भी इंदौर से घर पहुंचे।
विज्ञापन

मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
उन्होंने राधानगर थाने में पत्नी के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मां के खिलाफ बेटे को जलाने सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें