गलत इलाज से बिगड़ी थी हालत
जानकारी के अनुसार, नवेड़ी गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने स्थानीय स्तर पर क्लीनिक चलाने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर से उसका इलाज कराया था। आरोप है कि झोलाछाप द्वारा किए गए गलत इलाज के कारण महिला को फायदा होने के बजाय उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई।
मौत की पुष्टि होते ही रफूचक्कर हुआ झोलाछाप
महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए घबराए परिजन उस झोलाछाप को भी अपने साथ लेकर तुरंत घाटमपुर सीएचसी पहुंचे। वहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की पुष्टि होते ही साथ आया आरोपी झोलाछाप मौका पाकर वहां से भाग निकला।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।