फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: ईसाई धर्म अपनाने से मना करने पर तोड़ी शादी, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

Tue, 24 Jan 2023 02:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। ईसाई धर्म न अपनाने पर युवक ने शादी तोड़ दी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर शादी से इनकार कर दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। असोथर थानांतर्गत सरकंडी के सैंबसी निवासी रामनरेश पासवान ने अपनी पुत्री की शादी हुसैनगंज थाने के रहिमापुर निवासी जितेंद्र पासवान के साथ तय की थी।

विज्ञापन


रामनरेश ने बताया शादी तय होने के बाद 25 फरवरी 2022 को वरीक्षा के तौर 51 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद 29 जनवरी 2023 तिलक होना था। 20 जनवरी 2023 को जितेंद्र और उसके मौसा घर आए। शादी को लेकर बातचीत की। फिर चले गए। 

इसके बाद फोन पर जितेंद्र और उसके पिता मैयादीन, मामा कामता, मां केशकली, मौसा ने शादी से इन्कार कर दिया। शादी से पहले ईसाई धर्म अपनाने का प्रस्ताव रखा और पूरे परिवार से धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा। विरोध करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी और वरीक्षा में दिए रुपये व सामान भी वापस नहीं किया।  पुलिस ने जितेंद्र कुमार, मैयादीन पासवान, केशकली और कामता पासवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें