फतेहपुर के छिवलहा में पति से विवाद के बाद पत्नी गुरुवार सुबह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हथगाम थाना क्षेत्र के कसरांव निवासी कलावती की शादी करीब सात साल पहले पलिया बुजुर्ग गांव के राजेंद्र पासवान उर्फ रन्ना के साथ हुई थी।
राजेंद्र ने बताया कि शाम को पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। रात करीब नौ बजे खाना खाकर बेटे रवि (5) को लेकर घर के बाहर सोया था। पत्नी बेटी खुशी ( 8 माह) के साथ छप्पर के नीचे सोयी थी। सुबह करीब साढे़ पत्नी चारपाई पर नहीं थी। बिटिया रो रही थी। कमरे के अंदर से दरवाजा बंद था।