फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय ने पड़ोसी की नांद में खाया चारा तो पीट-पीट कर बुजुर्ग को दी दर्दनाक मौत, मच गया कोहराम

Thu, 07 May 2020 09:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र में मामूली बात को लेकर पड़ोसियों ने पिता और दो दो बेटों को सरेआम लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। गंंभीर रूप से घायल हुए पिता ने दम तोड़ दिया। जबकि पुलिस ने घायल बेटों को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी। गुरसहायगंज कोतवाली के समधन कस्बा के गौरी निवादा निवासी आसिफ अली (५५) पुत्र आशिक अली खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता है।
 
विज्ञापन

मारपीट में घायल - फोटो : amar ujala
गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे आसिफ अली की गाय खूंटा से छूटकर पड़ोसी बदरूल की मवेशी की नाद में जाकर चारा खाने लगी। इसी बात पर बदरूल गाली गलौज करना लगा। जब आसिफ अली ने विरोध किया, तो बदरूल अपने भाई राशिद, चंदू पुत्रगण करार खां और अरवाज पुत्र हसीम निवासी दारा सराय के साथ मिलकर लाठियों से आसिफ अली पर हमला कर पिटाई शुरू कर दी।

बचाने पहुंचे उसके बेटों आरिफ और अरबाज को भी बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल आसिफ अली ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल बेटों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं घायल अरबाज की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी बदरूल, राशिद, चंदू और अरवाज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के आदेश पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें