फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: शराब बनाने के केमिकल के साथ अंतर जनपदीय चार तस्कर गिरफ्तार

Mon, 03 Jan 2022 08:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

पकड़े गए आरोपी बांदा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के पचनेही निवासी पुष्पराज सिंह, प्रदीप यादव, रघुबीर यादव और गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकरसूलपुर गांव निवासी संदीप कुमार लोधी निकले। आरोपी रघुबीर यादव से एक तमंचा मिला है। उन लोगों से सख्ती से पूछताछ की गई।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशी शराब बनाने के केमिकल के साथ कार सवार चार तस्करों को सोमवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर एक खंडहर से केमिकल और शराब बनाने के उपकरण मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों पर फर्जीवाड़े, नकली व जहरीली शराब बनाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी राजेश सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर अवैध और नकली शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अपराध में संलिप्त लोगों पर गैंगेस्टर और रासुका तक की कार्रवाई की जाएगी। बिंदकी, कल्यानपुर थाना, स्वॉट टीम और आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई में कार सवार चार शराब तस्करों को बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महरहा के पास से गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए आरोपी बांदा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के पचनेही निवासी पुष्पराज सिंह, प्रदीप यादव, रघुबीर यादव और गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकरसूलपुर गांव निवासी संदीप कुमार लोधी निकले। आरोपी रघुबीर यादव से एक तमंचा मिला है। उन लोगों से सख्ती से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

आरोपियों ने विक्रमपुर गांव के खंडहर से शराब बनाने का कारोबार किए जाने की बात कबूली। पुलिस टीम ने खंडहर में छापा मारा। जहां नकली शराब बनाने के लिए रखा केमिकल एथाइल एल्कोहल चार हजार लीटर यानि 50 लीटर के 80 जरीकेन मिले।

इसके अलावा 75 सौ रैपर मस्तीहू ब्रांड, एक बंडल क्यूआर कोड, 260 लीटर तैयार नकली शराब बरामद हुई। एसपी ने बताया कि आरोपियों को केमिकल की सप्लाई कानपुर नजीराबाद के रहने वाले अमित वालिया उर्फ साहिल सरदार पहुंचाता था। उसे फरार घोषित किया गया है। आरोपियों का बांदा, कानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, रायबरेली तक नेटवर्क फैला रखा है। आरोपियों पर कापीराइट, फर्जीवाड़ा, नकली और जहरीली शराब तैयार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

60 लाख कीमत की तैयार होती शराब 
आबकारी विभाग के अनुसार बरामद चार हजार लीटर एथाइल एल्कोहल से 60 लाख कीमत की शराब तैयार होती। इस केमिकल से 1875 पेटी शराब तैयार होती।

2018 में कानपुर गोविंदनगर में पकड़ा गया था गैंग 
आरोपी अमित वालिया लंबे समय से फरार चल रहा है। 2018 में गोविंदनगर से वह वांछित हुआ था। स्वॉट प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि रघुबीर और पुष्पराज पकड़े गए थे। इनके खिलाफ गैंगस्टर समेत नकली शराब तस्करी के मामले में छह से सात मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अमित वालिया हरियाणा और दिल्ली से केमिकल मंगाता है। वह रुपयों का ऑनलाइन पेमेंट करता है। केमिकल आने के बाद गुर्गों को सप्लाई करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें