गाजीपुर थाने के सिमौर निवासी विकास लोधी सिंचाई विभाग में इंजीनियर था। वह बांदा मध्यप्रदेश की सीमा पर कार्यरत था। वह 26 जून की रात मझगाये कोठी के बाहर चारपाई में सो रहा था। करीब रात तीन बजे चालक शिवप्रसाद ने ट्रैक्टर से विकास को कुचल दिया। हादसे की चौकीदार कल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
परिजन शाम को शव लेकर गांव पहुंचे। पूरा गांव गमगीन हो गया। पिता रामऔतार ने बताया कि उसके बेटे की साजिश के तहत हत्या की गई है। वह नहर पटरी से निकलने वाले भारी वाहनों का विरोध करता था। इसकी खुन्नस खनन माफिया मानते थे। विकास का बड़ा भाई रामराज है। उसकी पत्नी अंजली का हाल बेहाल है। उसका एक डेढ़ साल का पुत्र है।