फोटो-08-पटेलनगर में आईटीआई रोड पर फटी वाटर लाइन, सड़क में भर रहा पानी। संवाद
- तीन दिन में सड़क से नाले में बह गया लाखों लीटर पेयजल
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। पटेलनगर में आईटीआई रोड पर तीन दिन से पानी की लाइन फटी पड़ी है। इससे पानी निकलकर सड़क पर फैल रहा है। मुख्य सड़क होने के बावजूद नगर पालिका को प्रतिदिन लाखों लीटर शुद्ध पानी की बर्बादी दिखाई नहीं पड़ रही है।
आईटीआई रोड में 23 जून से पानी की लाइन फटने से पानी बह रहा है। सड़क से फैलता हुआ पानी नाली में जा रहा है। तीन दिन में लाखों लीटर पेयजल बर्बाद हो चुका है। मुख्य सड़क होने के कारण यहां से सभी अधिकारी और कर्मचारी आते-जाते हैं। उसके बावजूद भी शुद्ध पानी को बचाने के लिए किसी ने भी पहल नहीं की।
..................
ड्रिल मशीनें चलाने से पैदा हुई समस्या
बिजली विभाग पटेल नगर चौराहे से माया श्याम के सामने लगे डबल पोल तक अंडर ग्राउंड केबल बिछा रहा है। केबल डालने के लिए ड्रिल मशीन का उपयोग किया गया है। ड्रिल मशीन चलने के बाद से ही वाटर लाइन से पानी निकलना शुरू हुआ है।
.......................
फोटो-09-मो. इस्माइल
पटेल नगर में काम करने वाले मो. इस्माइल का कहना है कि तीन दिन से सड़क से पानी निकलकर बह रहा है। नीचे पड़ी वाटर लाइन क्षतिग्रस्त होने से यह समस्या पैदा हुई है। नगर पालिका के सफाई नायक रोज सुबह यहां से निकलते हैं, लेकिन पानी की बर्बादी नहीं दिख रही है।
....................
फोटो-10-राहुल
पटेल नगर के किराना दुकानदार राहुल का कहना है कि तीन दिन पहले तक वाटर लाइन ठीक थी, लेकिन अचानक पानी निकलना शुरू हुआ। धीरे-धीरे पानी निकलने की रफ्तार बढ़ रही है। अगर जल्दी मरम्मत नहीं कराई गई, तो वाटर लाइन अधिक क्षतिग्रस्त होने पर जलापूर्ति प्रभावित होने से समस्या पैदा होगी।
...बयान:-
बिजली विभाग बिना किसी अनुमति के जहां मर्जी होती है, काम शुरू कर देता है। वाटर लाइन क्षतिग्रस्त होने पर नगर पालिका को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ड्रिल मशीन से क्षतिग्रस्त वाटर लाइन का स्थान खोजना कठिन होता है। बुधवार को क्षतिग्रस्त वाटर लाइन की मरम्मत के लिए मजदूर लगाए जाएंगे।
विजय कुमार, जेई जलकल
.......................