आरोपी के परिजन बोले- युवती का धर्मांतरण और निकाह हो चुका है
युवती के परिजन 12 मई को हाशिम रजा के घर पहुंचे। युवती की वापसी की बात कही। पिता का आरोप है कि हाशिम के परिजन बोले कि युवती का धर्मांतरण और निकाह हो गया है। पूरा परिवार धर्मांतरण करा ले। धर्मांतरण नहीं कराने पर जान से मारने की धमकी दी।
10 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी
साथ ही, 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मामले की शिकायत 12 मई को युवती के पिता ने कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर हाशिम रजा, हाशिम के सिंचाई विभाग में कर्मचारी पिता अहमद रजा खां, भाई दानिश, मोहसीन, कासिम के खिलाफ धर्मपरिवर्तन और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया।
मुख्य आरोपी के पिता को पकड़ा
मामले में विवेचक शिव कुमार यादव ने पुरानी चूंगी आबूनगर के पास से अहमद रजा खान को गिरफ्तार किया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। युवती की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।