फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ahmed: हिंदू लड़की पर बनाया शादी का दबाव, अतीक के गुर्गे के मां-बाप को भेजा जेल, आरोपी की मुंबई में लोकेशन

Sun, 14 May 2023 01:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur Crime: जिले में हिंदू लड़की को शादी के लिए मजबूर किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं,आरोपी के परिजन युवती के घरवालों से पांच लाख रुपये रंगदारी मांग रहे थे। मामले में अतीक के गुर्गे के मां-बाप को जेल भेजा गया है। पुलिस आरोपियों को उनके मोहल्ले से पैदल ही लेकर निकली।
विज्ञापन
Fatehpur Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हिंदू युवती पर शादी का दबाव बनाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने अतीक के गुर्गे के माता-पिता को जेल भेजा है। बता दें कि दंपती पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप है। पुलिस गिरफ्तारी के बाद दोनों को पैदल ही लेकर निकली।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने बिंदकी बस अड्डा निवासी अरसद पुत्र पप्पू के खिलाफ शादी का दबाव डालने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आईजी प्रयागराज के आदेश पर आईटी एक्ट के तहत अरसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
इस मामले से पहले भी युवती ने छेड़खानी और उसकी फोटो वायरल किए जाने का मुकदमा अरसद पर दर्ज कराया था। युवती ने आरोपी को अतीक का गुर्गा बताया था। पुलिस मामले में युवती के पिता का आरोप है कि मुकदमे की पैरवी के लिए अरसद का पिता मो. शकील उर्फ पप्पू और मां कैसर जहां पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे।

विज्ञापन

मां-बाप को रंगदारी मांगने के मामले में जेल भेजा
उन्होंने धमकी दी कि अरसद के खिलाफ पुराने दर्ज कराए मामले में काफी रुपये खर्च हुए हैं। विवेचक सत्यपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अरसद के मां और बाप के खिलाफ रंगदारी मांगने के मामले में जेल भेजा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

युवती की फोटो एडिट कर पोस्ट करने की दी थी धमकी
आरोपी अरसद ने शादी न करने पर युवती को दोबारा फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बदनाम करने की धमकी दी थी। मजबूर होकर युवती ने इच्छा मृत्यु की मांग की थी। युवती के करीबियों को 22 फरवरी 2023 से अश्लील फोटो और रिकार्डिंग भी पोस्ट कर रहा था। लव जिहाद के तहत शादी के लिए मजबूर करता रहा।
विज्ञापन

आरोपी की मुंबई में लोकेशन
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी अरशद की लोकेशन मुंबई में होना आया है। आरोपी के मां और पिता को पुलिस दो दिन से पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाती रही थी। पुलिस आरोपी को मुंबई से बुलाने का दबाव बना रही थी, लेकिन अरशद मुंबई से नहीं लौटा। उल्टा युवती को धमका रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें