फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: बाइक सवार दोस्तों को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, दोनों की मौत...चालक फरार, जांच शुरू

Sun, 19 May 2024 04:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: चौकी इंचार्ज भारत सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मृतक दोनों युवकों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। फरार स्कार्पियो चालक की तलाश की जा रही है। अभी तक की जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी चकेरी थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
मृतक शुभम और सार्थक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया। दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर घायल दूसरे युवक को फतेहपुर भेजा गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे कानपुर ले गए, जहां दूसरे युवक के भी मौत हो गई।

विज्ञापन

दुर्घटना के बाद स्कार्पियो सवार मौके से फरार हो गया। उसका भागते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली के सेलावन गांव निवासी शुभम उत्तम (21) अपने दोस्त सार्थक उत्तम (22) निवासी हरी खेड़ा के साथ बाइक से सेलावन गांव की ओर से हरी खेड़ा गांव की तरफ जा रहे थे।
तभी हरी खेड़ा गांव के पास तिराहे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। खून से लथपथ अवस्था में दोनों युवकों को सीएचसी लाया गया, जहां शुभम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर घायल सार्थक उत्तम को फतेहपुर रेफर कर दिया गया। हालत अधिक खराब होने के कारण परिजन सार्थक को फतेहपुर से कानपुर ले गए।

विज्ञापन

हादसे ने परिजनों को झकझोर दिया
यहां इलाज के दौरान सार्थक की भी मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों युवक घनिष्ठ मित्र थे। मृतक सार्थक के पिता राकेश उत्तम और माता प्रेमा देवी की भी लगभग छह वर्ष पूर्व सड़क हादसे में ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद सार्थक की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन

स्कार्पियो चालक की तलाश जारी
सार्थक का एक बड़ा भाई शुभम उत्तम है। तीन बहने अंशु, सोनी और मोनी है। अंशु और सोनी की शादी हो चुकी है। वही दूसरे मृतक शुभम का बड़ा भाई सत्यम उत्तम है। पिता कृष्ण कुमार उत्तम है। खजुहा चौकी इंचार्ज भारत सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मृतक दोनों युवकों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। फरार स्कार्पियो चालक की तलाश की जा रही है। अभी तक की जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी चकेरी थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें