Fatehpur News: बिंदकी कस्बे में ओमनी की टक्कर से बाइक सवार लेखपाल की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
फतेहपुर जिले में जहांनाबाद थाना क्षेत्र के नोनारा गांव निवासी लेखपाल अमित उत्तम (30) पुत्र सूरज बली फतेहपुर से ट्रेनिंग के बाद लौट रहा था। तभी वापस आते समय बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव के समीप बिंदकी से चौडगरा की ओर जा रही ओमनी वैन से आमने-सामने भिडंत हो गई।
आनन फानन गंभीर हालत में लेखपाल को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, जहांनाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी, तहसीलदार अचलेश सिंह अस्पताल पहुंचे। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।