कन्नौज जिले में इत्र कारोबारी पंडित चंद्रबली एंड संस फर्म पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी रही। गुरुवार दोपहर नोट गिनने वाली मशीनें मंगाई गईं। फर्म के अंदर अफसरों का आना जाना लगा रहा। अभी किसी अधिकारी ने अधिकृत बयान नहीं दिया है। माना जा रहा है कि टीम को बड़ी रकम मिली है। इसीलिए बैंकों से कर्मचारियों और नोट गिनने वाली मशीनें को मंगाया गया। करोड़ों के टैक्स चोरी की संभावना व्यक्त की जा रही है।