फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: बुजुर्ग महिला की लोडर की टक्कर से मौत, 10 मीटर तक घसीटती चली गई महिला, चालक फरार

Sat, 23 Dec 2023 03:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: दतौली चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया है कि पता लगाकर लोडर और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Fatehpur Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में घर से शिव मंदिर पूजा करने जा रही बुजुर्ग महिला को बेकाबू लोडर ने टक्कर मार दिया। इलाज के लिए अस्पताल जाते समय रास्ते मे महिला ने दम तोड़ दिया। ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव में घर से शिव मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला सुमित्रा देवी (70) पत्नी स्व. रामसिंह को बेकाबू लोडर ने पंचायत भवन के पास टक्कर मार दिया।

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन बहुआ पीएचसी लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के दो बेटे हरिनाथ सिंह,चंद्रभान सिंह और बेटियां संतोष कुमारी, मिथिला देवी, अवधेश कुमारी, नीलू देवी और गोली देवी हैं।
बेकाबू लोडर की  टक्कर के बाद महिला करीब 10 मीटर तक घसीटती हुई चली गई। वहीं, घटना के बाद चालक लोडर लेकर फरार हो गया। सूचना पर बहुआ पीएचसी पहुंचे दतौली चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया है कि पता लगाकर लोडर और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें