फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: कुंडी तोड़कर 17 बकरियां चोरी...एक को गला दबाकर मारा, बकरी पालन से विधवा कर रही थी जीवनयापन

Fri, 22 Dec 2023 03:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: थाने के सामने बेखौफ चोरों ने घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस रातभर गश्त की बात कह रही है। थाना प्रभारी विद्या यादव ने बताया तहरीर मिली है। मौके पर पुलिस भेज कर छानबीन की गई है।
विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ी गई कुंडी को दिखाता राहुल पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में औंग थाने के सामने विधवा वृद्ध तुलसा देवी का मकान है। मकान के बगल में कमरे में 18 बकरियां गुरुवार शाम को बांधकर ताला लगाकर तुलसा देवी कमरे में सोई थी। रात में तुलसा देवी के कमरे की दोनों दरवाजों की कुंडी चोरों ने बाहर से बंद कर दिया।

विज्ञापन

बकरियों के कमरे की कुंडी को तोड़कर 17 बकरियां चोर चोरी कर ले गए। बकरियों की रस्सी (गिरवां) धारदार औजार से काटे गए हैं। पति पुत्ती लाल की मौत के बाद विधवा बकरी पालन कर गुजर बसर कर रही थी। खटपट की आवाज सुनकर तुलसा देवी ने शोर मचाया।
शोर सुनकर राहुल पटेल बाहर निकले कुंडी खोलकर तुलसा देवी को बाहर निकाला। एक बकरी चिल्ला रही थी, जिसका गला दबाकर चोरों ने हत्या कर दी है। थाने के सामने बेखौफ चोरों ने घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस रातभर गश्त की बात कह रही है। थाना प्रभारी विद्या यादव ने बताया तहरीर मिली है। मौके पर पुलिस भेज कर छानबीन की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें