फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: नौकरी का झांसा देकर 20.60 लाख ठगे, डीआईओएस कार्यालय के बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 15 Mar 2022 08:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

जौनपुर के युवक से ठगी का मामला सामने आया है। उससे नौकरी लगवाने के नाम पर 20.60 लाख ठग लिए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी लगवाने का झांसा देकर डीआईओएस कार्यालय के बाबू ने जौनपुर के युवक से 20.60 लाख रुपये ठग लिए। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाबू करीब 15 दिन से कार्यालय से लापता है।
विज्ञापन


जौनपुर के सुल्तानपुर निवासी अमित गिरि ने तहरीर में बताया कि डीआईओएस कार्यालय में तैनात बाबू सत्य प्रकाश वर्मा ने विभाग में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। नौकरी के एवज में डीआईओएस को देने के लिए 24 लाख 10 हजार रुपय मांगे थे।

अमित ने अप्रैल 2017 से जुलाई 2018 के बीच चार बार में शेषमारी गोस्वामी, मुकेश तिवारी और रामयज्ञ गिरि की मौजूदगी रुपये बाबू को दिए थे। काफी समय तक नौकरी नहीं लगी तो अमित ने बाबू से रुपये मांगे। बाबू ने 20 लाख 60 हजार रुपये की चेक शेषमारी, मुकेश और रामयज्ञ के नाम दे दी लेकिन चेक बाउंस हो गया।
विज्ञापन


दबाव बनाने पर बाबू ने तीन लाख 50 हजार रुपये नकद लौटा दिए। बकाया पैसे मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। एसपी ने जांच सीओ बिंदकी को सौंपी। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि बाबू सत्यप्रकाश पर धोखाधड़ी, गबन और गाली-गलौज की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें