विजयीपुर (फतेहपुर)। कस्बा में चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला का वर्णन किया, फिर राम-सीता विवाह की कथा सुनाई। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला की कथा सुनकर भक्त आनंदित हो गए।
मां शीतला धाम मंदिर में चल रही भागवत में रविवार को कथा वाचक श्याम बिहारी मिश्रा ने भगवान कृष्ण की बाल लीला का कथा के माध्यम से रसपान कराया। इसमें पूतना वध, माखन चोरी की कथाएं शामिल रहीं। माता यशोदा को विराट रूप दिखाना, ऊखल बंधन, ब्राह्मा मोह की कथा का वर्णन किया गया। माखन चोरी कथा को कलाकारों द्वारा इसे जीवंत मंचन करके दिखाया भी गया। शाम को राम विवाह की कथावाचक राम छबीले दास महाराज ने श्रोताओं को सुनाई। आयोजक उमेश सिंह तोमर, रुद्रपाल चौहान, मणियेंद्र सिंह, सोनू चंदेल, रोहित गोस्वामी मौजूद रहे।