बुधवार सुबह 7:30 बजे ही हाईस्कूल की परीक्षा के लिए केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की लंबी लाइनें लग गईं। स्कूल के गेट पर खड़े शिक्षकों ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र के साथ उनके आधार कार्ड भी देख कर अंदर जाने दिया। फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज व आर पी इंटर कॉलेज में कुछ छात्रों के पास आधार कार्ड न होने से उन्हें प्रवेश देने से रोक दिया। इस पर छात्र परेशान हो गए। उन्होंने केंद्र के आस-पास मौजूद लोगों से मोबाइल मांग कर परिजनों से आधार कार्ड मंगवाए। जिन परीक्षार्थियों के पास आधार कार्ड नहीं था, बाद में उन्हें दूसरे पेपर में साथ लाने की हिदायत लेकर प्रवेश दे दिया गया।