फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: डंपर की टक्कर से गन्ना भरी ट्राली पलटी, युवक की मौत और दूसरा घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा

Sun, 14 Dec 2025 12:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में बरेली-इटावा हाईवे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत हो गई। वहीं, उनके बड़े भाई प्रेमचंद्र घायल हैं। लोगों ने डंपर और उसके चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
farrukhabad road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में बरेली-इटावा हाईवे पर डबरी के पास तेज रफ्तार डंपर ने गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्राली पलट गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। लोहिया अस्पताल में एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि ट्रैक्टर चला रहा भाई की हालत ठीक है। अमृतपुर थाने के गांव अमइयापुर पश्चिमी निवासी प्रेमचंद्र वर्मा (34) अपने छोटे भाई नीरज वर्मा (25) के साथ शनिवार रात ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर रूपापुर चीनी मिल जा रहे थे। रात करीब

विज्ञापन

सवा दो बजे वह डबरी मोड़ पर रामगंगा पुल की ओर चले कि पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
इससे ट्राली पलट गई, जबकि ट्रैक्टर काफी ऊंचा उछल गया। ट्रैक्टर पर बैठे नीरज और प्रेमचंद्र नीचे जा गिरे। इससे दोनों घायल हो गए। आसपास लोगों ने डंपर को चालक समेत पकड़ लिया। घायलों को लोहिया अस्पताल लायाया गया। डॉ. ऋषिकांत वर्मा ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। प्रेमचंद्र के कम चोटें होने से हालत ठीक है। प्रेमचंंद्र ने बताया कि नीरज एमएससी (एग्रीकल्चर) का छात्र था। वह छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। बड़े शिशुपाल, प्रेमचंद्र, प्रेमवीर, देव सिंह और छोटा मोतीलाल है। मां तारावती पिता, रामशरण का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें