फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: बसपा नेता अनुपम के भाई सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज, धमकाकर जमीन के कागजात पर हस्ताक्षर कराने का आरोप

Sat, 25 Sep 2021 07:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि बृजेश कुमार की तहरीर पर बसपा नेता के भाई सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
बसपा नेता अनुपम दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा नेता अनुपम के भाई सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने गाली गलौज व धमकी देकर जमीन के कागजात पर हस्ताक्षर कराने की रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार को बसपा नेता के भाई डब्बन को पुलिस ने व्यापारी पर जानलेवा हमले के मुकदमे में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव सहसापुर निवासी बृजेश कुमार अब फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला अपर दुर्गा कॉलोनी में रह रहे हैं। बृजेश ने गांव के ही बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, परिवारिक चाचा विपिन दुबे व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसमें आरोप लगाया कि 23 अगस्त को ये लोग अपर दुर्गा कॉलोनी के आवास पर आए। इन लोगों ने गाली गलौज कर जमीन के कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए। शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे शमीम हत्याकांड में मैनपुरी की जिला जेल में बंद है।
विज्ञापन


उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को पुलिस ने शुक्रवार सुबह अयोध्या से गिरफ्तार कर शाम को जेल भेज दिया था। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि बृजेश कुमार की तहरीर पर बसपा नेता के भाई सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें