फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: माफिया अनुपम व परिजनों की 1.70 करोड़ की संपत्ति कुर्क, अब तक 1.60 अरब की संपत्ति हो चुकी है जब्त

Sun, 11 Feb 2024 09:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

माफिया अनुपम दुबे व उनके परिजनों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। अनुपम व उनके परिजनों की 1.70 करोड़ की संपत्ति रविवार को कुर्क कर ली गई है।
विज्ञापन
अनुपम दुबे के घर पर कुर्की की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा नेता व माफिया अनुपम दुबे, उसके भाई अनुराग दुबे सहित परिजनों की 1.70 करोड़ की संपत्ति रविवार को कुर्क कर ली गई। इसमें एक आवासीय मकान व मछली टोला के पास की छह दुकानें हैं। पुलिस अब तक माफिया व उसके परिजनों की 1.60 अरब की संपत्ति कुर्क कर चुकी है।

विज्ञापन


मोहम्मदाबाद के तत्कालीन कोतवाल अमर पाल सिंह ने माफिया अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, मोहम्मदाबाद ब्लाॅक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन के खिलाफ पिछले साल अक्तूबर में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। जिलाधिकारी वीके सिंह ने गैंगस्टर के मुकदमे में अनुराग दुबे व उनके परिजनों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। अनुराग दुबे उर्फ डब्बन पर 50 हजार का इनाम है। वह फरार चल रहा है। अमित दुबे उर्फ बब्बन हरदोई की जिला जेल में बंद है।

शनिवार को गांव सहसापुर में मकान, कॉलेज व खेती की भूमि कुर्क की गई थी। प्रशासन ने बैंक खातों में जमा पांच लाख रुपये जब्त कर लिए थे। कुल 45.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई थी। इससे पहले पुलिस 113 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी थी। तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने बताया कि रविवार को मानस मंदिर वाली गली में माफिया का मकान कुर्क कर उसमें रह रही वृद्धा सोनकली को सुपुर्दगी में दिया गया।
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास बसपा नेता व परिजनों की छह दुकानें किराये पर उठी हैं। सभी दुकानों में ताले डालकर उनको सील कर दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि कुर्क किए गए आवासीय मकान व दुकानों की कुल कीमत 1.70 करोड़ रुपये है। पुलिस अब तक माफिया व उनके परिजनों की 1.60 अरब की संपत्ति कुर्क कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें