फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Crime: पूर्व सैनिक के मकान से 20 लाख के जेवर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 Feb 2024 08:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद में फौजी के मकान से 20 लाख की चोरी की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कादरीगेट थाना क्षेत्र में चोरों ने तीन स्थानों पर घटना को अंजाम दिया। एक फौजी के मकान के ताले तोड़कर करीब 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। चोर अपने साथ डीवीआर भी ले गए। एक किराने की दुकान से नकदी समेत 18 हजार का सामान साफ कर ले गए। थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी पूर्व सत्यपाल सिंह चौहान का पुत्र विकास चौहान महाराष्ट्र के पुणे में इंजीनियर है। वह घर में पत्नी ऊषा चौहान, पुत्र वधु सारा चौहान और बेटी विनीता के साथ रहते हैं। वह करीब डेढ़ माह पहले पूरे परिवार के साथ बेटे के पास घूमने चले गए। घर में ताले लगे थे।

विज्ञापन


मकान के सामने रह रहे पं. मिथलेश अग्निहोत्री ने शनिवार दोपहर में मुख्य गेट का ताला खुला देखा। वह समझे कि दूरदराज से आकर आराम कर रहे होंगे। रविवार सुबह जब कोई नहीं दिखा, तो उन्होंने फोन कर बाहर आने की बात कही। सत्यपाल ने कहा कि वह तो बेटे के पास हैं। सत्यपाल के कहने पर मोहल्ले के लोग गेट के अंदर घुसे, तो कमरों के ताले टूटे थे। सत्यपाल ने जहानगंज के गांव महरूपुर खार निवासी साले जसहेंद्र कुमार को जानकारी दी। उन्होंने घर पहुंचकर मकान का जायजा लिया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया।

मकान में छह कमरों के ताले तोड़कर उसमें बनी अलमारियों के भी लॉकर तोड़कर सामान कमरे में फेंका गया। एक कमरे में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चोर ले गए। उन्होंने बताया कि रिश्तेदारों से बातचीत में बता चला कि घर से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं। सत्यपाल सिंह परिवार के साथ कार से घर आ रहे हैं। वह सोमवार दोपहर तक यहां पहुंचेंगे। वहीं, भोलेपुर निवासी रज्जाक अली की चांदपुर में किराने और चूड़ी की दुकान है। शनिवार रात चोरों गैलरी का ताला तोड़कर मकान के रास्ते दुकान में घुस गए।
विज्ञापन

दुकान से सिगरेट, चूड़ी, साबुन समेत करीब 15 हजार का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखी तीन हजार की रेजगारी भी चोर ले गए। पीड़ित ने पांचाल घाट चौकी पर पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने जांच की। थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर चोरों को गिरफ्तार करेंगे।

खाली पड़े मकान के भी चोरों ने तोड़े ताले
चांदपुर निवासी पातीराम के दो मकान हैं। एक मकान खाली पड़ा है। शनिवार रात किसी वक्त चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर कमरों के भी ताले तोड़ दिए। मगर घर में कोई सामान न होने से नुकसान नहीं हुआ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें