यूपी के फर्रुखाबाद जिले में वृद्ध की धारदार हथियार हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम नौगांव निवासी छविनाथ (75) की खेत पर गुरुवार की रात में बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
वह अपने खेतों पर मक्का एवं सब्जी की फसल की अन्ना मवेशियों से रखवाली कर रहे थे। उनकी पत्नी सुबह खेत पर पहुंचीं तो शव देख बदहवास हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।