फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज के गांव मई रसीदपुर निवासी किसान सोवरन सिंह (45) बुधवार दोपहर को गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। वहीं, से शाम को वह पड़ोसी गांव कुद्दीपुर में दवात खाने चले गए थे। वहां दावत में लोगों ने उन्हें देखा था। देर रात वहां से वापस जा रहे थे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। इस पर परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह मई रसीदपुर गांव से कुछ दूरी पर ही गांव के ही रामकेश के नलकूप के पास झाड़ियों में उनका शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। उनकी साइकिल सड़क किनारे शव से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर पड़ी थी। शव की स्थिति से लग रहा था कि मारपीट के बाद उनकी गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजन किसी से रंजिश न होने की बात कह रहे हैं। इससे हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है।