फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: ट्रेन के शौचालय में फंदे पर लटका मिला यात्री का शव, आरपीएफ ने गेट तोड़कर निकाला

Mon, 15 Apr 2024 06:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद में स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के शौचालय में यात्री का शव फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ ने गेट तोड़कर यात्री का शव निकाला।
विज्ञापन
ट्रेन के शौचालय में फंदे पर लटका मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में टूंडला से आकर स्थानीय स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की सफाई के वक्त शौचालय का गेट बंद देख सफाई कर्मी ने आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ ने गेट तोड़ा, तो उसमें एक अज्ञात युवक का शव फंदे पर लटका हुआ था। वह अंगौछा से फ्लैश टैंक पाइप के सहारे लटका था।

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे टूंडला से फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म पांच पर पहुंची। डिब्बों की सफाई के दौरान सफाई कर्मी को बोगी नंबर 164057 का एक शौचालय अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी जब नहीं खुला, तो कर्मी ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया।

दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़कर देखा, तो अंडरवियर पहने एक युवक अंगौछा के सहारे फ्लैश टैंक पाइप से लटका हुआ था। शौचालय में एक शराब का पौव्वा भी मिला। आरपीएफ और जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक 40 साल का है। उसके घुटने तक पैर नीचे लगे हुए थे। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें