फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र अंतर्गत गांव तकीपुर आंबेडकर नगर निवासी सिपाही कानपुर के बजरिया थाने में तैनात है। 20 अप्रैल को बुखार आने पर उसने जांच कराई तो प्लेटलेट्स कम पाए गए। उसका 27 अप्रैल को कोरोना जांच के लिए नमूना लिया। अवकाश पर होने से सिपाही पत्नी के साथ दो मई को गांव पहुंचा। रात में ही उसके कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आ गई।
इसकी जानकारी वहां के पुलिस अधीक्षक ने उसे फोन पर दी। इसके बाद वह रात में ही पत्नी के साथ कानपुर चला गया। इसकी जानकारी पर सोमवार को गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने सिपाही के संपर्क में आए 60 लोगों को चिह्नित कर होम क्वारंटीन कर दिया। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। मंगलवार को संपर्क में आए लोगों के नमूने लिए जाएंगे।