फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए सहकारी समिति में किसानों का हंगामा, ताला बंद कर चले गए सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। आलू व गेहूं की बोआई के लिए डीएपी की जरूरत है। इधर समितियों में डीएपी की किल्लत है। नौहा नौगांव की साधन सहकारी समिति में सोमवार को खाद न मिलने पर किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

इस पर सचिव ताला बंद कर चले गए। शिकायत पर एसडीएम व तहसीलदार पहुंचे तो समिति में ताला लटका मिला। सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
सहकारी समिति नौहा नौगांव में डीएपी व यूरिया का स्टाक है। अलबत्ता समिति सचिव किसानों को खाद का सही वितरण नहीं कर रहा है। कुछ किसानों को अधिक खाद दी जा रही है तो कुछ किसानों को दो बोरी खाद के लिए भी कई-कई चक्कर लगवाए जा रहे हैें।
सोमवार को नौहा नौगांव समिति में किसान पहुंचे तो एक लोडर पर खाद की 50 बोरियां लदी थी। इसपर किसानों ने आपत्ति की और एक समान खाद वितरण की मांग की। किसानों ने हो हल्ला शुरू किया तो समिति का सचिव संजीव कुमार ताला बंद कर चलता बना।
विज्ञापन

इस बीच लोडर लेकर चालक भी चला गया। इसपर किसानों ने एसडीएम से फोन पर शिकायत की। कुछ देर में एसडीएम जितेंद्र कटियार व तहसीलदार राज कुमार चौधरी मौके पर 11 बजे पहुंचे। यहां उन्हें समिति में ताला बंद मिला।
यहां रामनाथ, विशंभर, सुंदरलाल, रामखिलावन आदि किसानों ने एसडीएम को बताया कि समिति सचिव मनमानी कर रहा है। वह कमाई केक चक्कर में मुंह देखी कर खाद वितरण कर रहा है। आलू एवं गेहूं की बुवाई का समय है।
ऐसे में किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। बताया कि समिति का सचिव संजीव कुमार रिवरी गांव का निवासी है। वह चहेतों को अरिक्ति रुपये लेकर खाद दे देता है। वह सुबह जल्दी आकर यह काम करता है।
किसान पहुंचते हैं तो उन्हें टरकाता है। सचिव ने बताया कि वह अकेला है। बैंक के काम से ककवन आया है। एसडीएम ने बताया कि समिति के सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद का सही से वितरण हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें