फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: ईंट से कुचलकर किसान की हत्या, भतीजी के घर जाने के लिए निकला था, सड़क किनारे पड़ा था रक्तरंजित शव

Wed, 22 Feb 2023 06:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में सात दिन पहले एक किसान भतीजी के घर जाने का कहकर निकला था। बुधवार को उसका शव लोहापानी के पास सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में सात दिन पहले भतीजी के यहां की कहकर घर से गए एक किसान की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी। उसका शव लोहापानी जाने वाली सड़क के किनारे खाई में बरामद हुआ। घर से 30 हजार रुपये लेकर गया था। पुलिस ने घटना के खुलासे में दो टीमें लगाई हैं।

विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव भिड़ौर के मजरा नगला डाल निवासी सौदान सिंह यादव (35) सात दिन पहले घर से वीरबल नगला निवासी भतीजी गुंजन के यहां गए थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। बुधवार सुबह करीब छह बजे कुछ लोगों ने लोहापानी जाने वाली सड़क किनारे खाई में शव पड़ा देखा।
सूचना पर इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। सौदान सिंह के सिर में गंभीर चोटें पाई गईं। चेहरे पर लाल मिट्टी के निशान लगे होने से ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्राम प्रधान राजेंद्र पाल की सूचना पर पत्नी रिंकी, मां राजबेटी, भाई सर्वेश, रामपाल पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

पत्नी बोली- उन्होंने कहा था..कुछ देर में आ जाऊंगा
मां राजबेटी ने बताया कि सौदान सिंह घर से भतीजी के यहां जाने की बात कहकर गया था। 20 फरवरी को फोन पर उसने बताया था कि संतोषापुर में आ गया हूं। खाना बना लो कुछ देर में पहुंच जाऊंगा। इसके बाद वह वापस नहीं पहुंचा।

पुलिस को रुपयों के लिए हत्या का आशंका
पत्नी रिंकी ने बताया कि वह घर से 30 हजार रुपये लेकर गए थे। सौदान की जेबों में कुछ नहीं मिला। परिजनों को आशंका है कि रुपये के लिए ही हत्या की गई होगी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फाेरेंसिक टीम ने भी नमूने एकत्रित किए।

तीन दिन पहले ठेका पर दिखे थे सौदान
परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले उन्हें ग्रामीणों ने बताया था कि सौदान कुछ दोस्तों के साथ शराब ठेका पर बैठे पी रहे हैं। जब तक घर के लोग आए, तो वहां कोई नहीं मिला। पुलिस साथ में बैठे लोगों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

घटना के खुलासे को बनाईं दो टीमें
सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि सौदान की हत्या की गई है। घटना के खुलासे के लिए दो टीमें बना दी गई हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें