फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ रूपये के लेनदेन से शुरु हुई थी रंजिश, अब किसान की गोली मारकर हत्या

Tue, 28 May 2019 08:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
किसान की गोली मारकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
फतेहपुर के हुसैनगंज में गंगा कटरी में सोमवार की रात पुरानी रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। हुसैनगंज थाने के गढ़ी देवरानार गांव निवासी राम मनोहर निषाद (58) की पत्नी की मौत तीस वर्ष पहले हो गई थी। कोई संतान न होने के कारण वह छोटे भाई रामसुमेर के परिवार संग रहते थे।
विज्ञापन


भाई रामसुमेर के मुताबिक राम मनोहर रात में खेत की रखवाली कर रहे थे। तभी गांव के बचान पुत्र मोहनलाल और बसंत पुत्र इंद्रपाल आए। बसंत ने भाई को ललकारा और बचान ने गोली मार दी। गोली बाईं ओर पसली के पास लगी। उसके बाद एक और फायर झोंका। भाई चिल्लाकर भागे और कुछ दूर जाकर गिर पड़े। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो मौके पर भाई को मृत पाया। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को भागते देखा था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बसंत को दबोच लिया जबकि बचान भाग निकला। छानबीन में पता चला कि गांव के बाबू निषाद के खेत में करीब एक साल पहले बचान ने मजदूरी की थी। वह खेत मालिक से तीन सौ रुपये रोज का हिसाब मांग रहा था।  खेत मालिक ने सौ रुपये रोज के हिसाब से भुगतान किया। राम मनोहर ने खेत मालिक का पक्ष लिया था। तभी से दोनों में रंजिश हो गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ माह पहले बसंत ने ट्रैक्टर से राममनोहर के खेत में जुताई की थी। लेनदेन को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। एक अन्य विवाद चार दिन पहेल भी हुआ था। सरकारी हैंडपंप में पानी भरने को लेकर घर की महिलाओं का आरोपियों के घर की महिलाओं से विवाद हुआ था।

तब भी दोनों पक्ष आमने-सामने आए थे। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बसंत को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि उसकी शह पर बचान ने हत्या की है। इनके बीच पुरानी रंजिश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें