फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से बोलेरो सवार दो की मौत सात घायल, तेरहवीं में शामिल होकर कमालगंज जा रहे थे कार सवार

Tue, 28 May 2019 07:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षत्रिग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज के छिबरामऊ में जीटी रोड हाईवे पर रामपुर निगोह गांव मोड़ के पास देर रात तेज रफ्तार डीसीएम ने बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार दो की मौत हो गई। चार अन्य घायल हो गए। हालत नाजुक होने पर तीन घायलों को मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। बोलेरो सवार तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर कासगंज से वापस कमालगंज जा रहे थे। 
विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना अंतर्गत गहरवरान गांव निवासी राजेश उर्फ विजय (23) पुत्र बच्चनलाल, बबलू (28) पुत्र रामऔतार, शिवपाल (45) पुत्र दयाराम, अमर सिंह (50) पुत्र कालिका प्रसाद, इनका भाई रामप्रताप (25) और कुलदीप (25) पुत्र रामनरायन सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बोलेरो से कासगंज के मीरपुर गांव में रिश्तेदारी में तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

देर रात करीब 12 बजे वापस गांव जाते समय कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर रामपुर निगोह गांव मोड़ के पास सामने से आ रही तरबूज लदी तेज रफ्तार डीसीएम ने बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार विजय और बबलू की मौत हो गई।  अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद डीसीएम सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन


चालक मौके से भाग निकला। बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले गई। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने शिवपाल, अमर सिंह और रामप्रताप को मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। घायल कुलदीप ने डीसीएम चालक नजर मोहम्मद के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें