फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीसीएल ने दी बड़ी राहत: कोरोना से मौत पर संविदा कर्मियों के परिजनों को मिलेंगे 50 लाख

Wed, 05 May 2021 09:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

किसी संविदा कर्मचारी की अगर कोरोना से मौत होती है तो उसके परिजनों को 50 लाख रुपये की एकमुश्त रकम मुआवजे के तौर पर मिलेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिजली आपूर्ति सेवा से जुड़े केस्को, दक्षिणांचल समेत सभी डिस्कॉम के संविदा कर्मचारियों को यूपीपीसीएल ने बड़ी राहत दी है। किसी संविदा कर्मचारी की अगर कोरोना से मौत होती है तो उसके परिजनों को 50 लाख रुपये की एकमुश्त रकम मुआवजे के तौर पर मिलेगी। ईएसआई, ईएपीएफ और श्रम विभाग से मिलने वाले लाभों को परिजनों को दिलाने की जिम्मेदारी भी संबंधित डिस्कॉम के एमडी की होगी। यूपीपीसीएल के एमडी पंकज कुमार ने इस संबंध में सभी डिस्कॉम को निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


केस्को में 1604 संविदा कर्मचारी
यूपीपीसीएल ने संविदा कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया है। केस्को में 1604 संविदा कर्मचारी हैं। 1055 लाइनमैन और हेल्पर, 290 कंप्यूटर ऑपरेटर, 241 संविदा मीटर रीडर और 18 फॉल्ट अटेंड गैंग इसके दायरे में आएंगे। 

ईएसआई से संबद्ध अस्पतालों में इलाज
संविदा कर्मचारियों का सरकारी और निजी जो भी ईएसआई से संबद्ध हैं, उनका इलाज हो सकेगा। जो अभी कोविड अस्पताल हैं, इसके लिए डिस्कॉम के अधिकारियों को उन्हें इलाज दिलाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। इसके अलावा ईपीएफ के तहत आने वाले संविदा कर्मचारियों को बीमा ईडीएलआई योजना के तहत अधिकतम छह लाख रुपये तक मिलेगा। श्रम विभाग और ईएसआई का बीमा लाभ भी परिजनों को दिलाने के लिए केस्को या दक्षिणांचल समेत जिस डिस्कॉम से संबंधित कर्मचारी होगा, उसके प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी।

संविदा कर्मचारियों की इन मांगों को सरकार और कारपोरेशन ने सुना है, जिसके सभी कर्मचारी और उनके परिजन उनके आभारी हैं। कम से कम कोविड से मरने वाले फ्रंटलाइन वर्करों के परिजनों के सामने भूखे मरने की नौबत नहीं आएगी। वह आसानी से अपनी जिंदगी गुजार लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश सिंह भोले, महामंत्री, संविदा कर्मचारी संगठन केस्को

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें