फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की आशंका के बीच 16 ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, प्रवासियों को घर पहुंचाने की कवायद तेज

Wed, 05 May 2021 08:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गुजरात, महाराष्ट्र समेत गैर राज्यों में फंसे यूपी-बिहार के प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने की कवायद रेलवे ने तेज कर दी है। इसके तहत रेलवे ने 16 ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन की आशंका के बीच अब गुजरात, महाराष्ट्र समेत गैर राज्यों में फंसे यूपी-बिहार के प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने की कवायद रेलवे ने तेज कर दी है। इसके तहत रेलवे ने 16 ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


ये ट्रेनें मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, बांद्रा समेत अन्य राज्यों से अलग-अलग दिनों में चलेंगी। इनमें से कोई ट्रेन सप्ताह में एक दिन या दो दिन चलती थी। इन ट्रेनों में बुधवार से रिजर्वेशन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


इन ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे
- 09011 उधना से सोमवार यानी 10 मई को। 09012 दानापुर से बुधवार यानी 12 मई को चलेगी।
- 09035 मुंबई से मंडुआडीह मंगलवार 11 मई को चलेगी। 09036 मंडुआडीह से दादर 13 मई को चलेगी।
-09073 बांद्रा से 9, 12 और 13 मई को चलेगी। 09074 गोरखपुर से 11, 14 और 15 मई को चलेगी।
- 09087 उधना से 14 मई तो 09088 छपरा से 16 मई को चलेगी
- 09117 मुंबई से 11 मई तो 09118 भागलपुर से 10 मई चलेगी।
- 09127 सूरत से 10 मई तो 09128 सूबेदारगंज से 11 मई।
- 09453 अहमदाबाद से 16 मई तो 09454 समस्तीपुर से 19 मई। 
- 09501 ओखा से 7 मई तो 09502 गुवाहाटी से 10 मई को चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें