फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake Teacher Recruitment: एसआईटी ने खंगाले रजिस्टर, कर्मचारियों से की पूछताछ, एक पूर्व डीआईओएस तलब

Wed, 12 Jun 2024 10:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: इंटर कॉलेजों में लेक्चरर पद पर हुई नौ फर्जी शिक्षक भर्ती मामले में कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस प्रकरण की विवेचना के लिए एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी अब तक मास्टरमाइंड पिता-पुत्र समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
डीआईओएस ऑफिस में फर्जीशिक्षा भारती की जांच करती एसआईटी की टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौ फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति कराने के मामले की तह तक जाने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने एक पूर्व डीआईओएस को नोटिस भेजकर बुधवार को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। इससे पहले एसआईटी ने मंगलवार को डीआईओएस और जिला परियोजना अधिकारी शिक्षा अभियान (रमसा) कार्यालय पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन

टीम ने दोनों दफ्तरों में शासन और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आने वाली ई-मेल को रिसीव करने और फिर अफसरों तक पहुंचाने तक की प्रक्रिया को समझा। रजिस्टर भी चेक किए। एसआईटी को कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड प्रयागराज से भर्ती के संबंध में भेजी गई फर्जी ई-मेल रमसा कार्यालय में रिसीव हुई थी।
इसके बाद तत्कालीन डीआईओएस दफ्तर को भेजी गई थी। मामले से जुड़े रजिस्टर भी एसआईटी ने कब्जे में लिए हैं। एसआईटी प्रभारी एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि पूर्व डीआईओएस मन्नीलाल को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। फर्जी भर्ती प्रकरण के दौरान मन्नीलाल की तैनाती यहीं थी। कुछ लिपिकों को भी बुलाया गया है। बता दें इससे पहले एसआईटी डीआईओएस कार्यालय के लिपिक सुनील कुमार, सेवानिवृत लिपिक राकेश से भी पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन

डीआईओएस को भेजी गई मेल रमसा में क्यों रिसीव की गई... इस संबंध में की पूछताछ
एसीपी व उनकी टीम सबसे पहले चुन्नीगंज स्थित डीआईओएस कार्यालय पहुंची। पूछताछ और छानबीन के बाद यहां से 150 मीटर दूर स्थित रमसा कार्यालय गई। यहां पता चला कि माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड प्रयागराज से भेजी गई ई-मेल रमसा कार्यालय में रिसीव की गई थी।

जांच में डीआईओएस कार्यालय की लापरवाही सामने आई
डीआईओएस को भेजी गई ई-मेल यहां क्यों रिसीव की गई, क्या तत्कालीन डीआईओएस के आदेश पर ऐसा किया गया, इस बारे में लिपिकों से पूछा गया। डीआईओएस कार्यालय के अरुण कुमार, शिल्पा, उत्तम व रमसा के एकाउंटेंट सुशील समेत 10 लोगों से पूछताछ हुई। एक अधिकारी ने बताया कि डीआईओएस ने मेल की कॉपी शिल्पा को दी थी, उनके आदेश के बाद ही नियुक्ति वाली ई-मेल की रजिस्टर में एंट्री की गई थी। अब तक की जांच में डीआईओएस कार्यालय की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

मामले में अब तक क्या?
इंटर कॉलेजों में लेक्चरर पद पर हुई नौ फर्जी शिक्षक भर्ती मामले में कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस प्रकरण की विवेचना के लिए एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी अब तक मास्टरमाइंड पिता-पुत्र समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें