फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षक भर्ती मामला: बर्रा थाने के दरोगा राजेश कुमार निलंबित, भ्रष्ट आचरण के चलते डीसीपी ने की कार्रवाई

Mon, 18 Sep 2023 01:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मामले में एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार पांडेय ने जांच कर रिपोर्ट सौंपी है। मामले जांच के दौरान भ्रष्ट आचरण के चलते बर्रा थाने के दरोगा राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फर्जी शिक्षक भर्ती का खुलासा करने वाले बर्रा के संघर्ष नगर निवासी संदीप सिंह ने पुलिस कमिश्नर से दरोगा की शिकायत की थी। बताया था कि उन्होंने जिसके खिलाफ शिकायत की थी। उसकी शिकायत पर दरोगा दबाव बना रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि समझौता कर लो और जो पैसे विपक्षी दे रहा है वह ले लो।
विज्ञापन

रुपये लेने के बाद आधे मुझे दे देना। दरोगा पर लगे इस आरोप के बाद पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच के आदेश दे दिए थे। मामले में एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार पांडेय ने जांच कर रिपोर्ट सौंपी है। मामले जांच के दौरान भ्रष्ट आचरण के चलते बर्रा थाने के दरोगा राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
कमिश्नर के आदेश पर डीसीपी रविंद्र कुमार ने कार्रवाई की है। मामले में पीड़ित संदीप ने बताया कि मेमेरे बहनोई ग्वालियर के चंद्रनगर निवासी राजीव सिंह और उनकी पत्नी बबिता, साथी रामशरण समेत लोगों के साथ मिलकर पत्नी रूपा की शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 34 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन

रुपये वापस मांगने पर टालने लगे थे आरोपी
रुपये लेने के बाद उन्होंने हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज का फर्जी चयनपत्र दे दिया। मामला पकड़ में आया, तो रुपये वापस मांगने पर टालने लगे। इस पर पीड़ित ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद से पुलिस अब तक मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।
विज्ञापन

नौकरी का फर्जीवाड़ा पकड़ में आ जाएगा
वहीं, पुलिस भी उनसे गिरफ्तारी के लिए करीब तीन लाख रुपये से ज्यादा खर्च करा चुकी है। बताया कि पुलिस सही तरीके से जांच करे, तो आरोपी के परिवार के करीब आठ सदस्यों की फर्जी दस्तावेजों के सहारे लगी सरकारी शिक्षक की नौकरी का फर्जीवाड़ा पकड़ में आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें