फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हां... मैंने ही कादिर को मारा था; चार साल के मासूम का कत्ल करने वाली पड़ोसी महिला का सनसनीखेज कबूलनामा

Mon, 18 Sep 2023 01:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना इलाके में लापता चार साल के मासूम की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पड़ोसी महिला ने मासूम बच्चे की हत्या की थी। हत्यारोपी महिला की निशानदेही पर हथौड़ी और चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
Kanpur Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना इलाके में लापता चार साल के मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मकरंदपुर कहिंजरी के मजरा बरईझाल में मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या की आरोपी पड़ोसी महिला को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी व चाकू बरामद किया है। 
विज्ञापन


बरईझाल कहिंजरी गांव निवासी इमरान का इकलौता चार वर्षीय बेटा अब्दुल कादिर शुक्रवार दोपहर दो बजे घर के खेलते समय लापता हो गया था। खोजबीन करने के बाद रात करीब नौ बजे अब्दुल कादिर का शव घर के पास बने तालाब किनारे पड़ा मिला। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में खून का थक्का जमने के साथ-साथ आंख और शरीर में कई जगह चोटों से मौत का कारण स्पष्ट हुआ। इधर, मृतक की मां साजरा ने पड़ोसी अरमान की पत्नी रिहाना पर हत्या कर शव गायब करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


पुलिस ने रिहाना को हिरासत में लिया। इसके बाद पूछताछ हुई तो रिहाना ने हत्या कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी और चाकू बरामद की है। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार शाम तक हत्या आरोपी रिहाना की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी व चाकू समेत अन्य सामग्री बरामद कर ली गई है। 

मासूम की हत्या कर तालाब किनारे फेंका था शव
जानकारी के अनुसार, रसूलाबाद थाना इलाके से लापता चार साल के मासूम की हत्या की गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम में मासूम की मौत सिर पर चोट आने से होने की बात सामने आई थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले थे। 
 

चेहरे और शरीर पर भी चोटों के निशान
पुलिस ने मासूम की मौत की सही वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में मासूम की मौत सिर पर आई चोट और रक्तश्राव के कारण होने की बात सामने आई है। उसके चेहरे और शरीर पर भी चोटों के निशान मिले है। अपराध निरीक्षक रणजीत सिंह यादव ने बताया कि मां ने पड़ोसी अरमान की पत्नी रेहाना के खिलाफ हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

पानी भरने और मुर्गा चोरी का विवाद आया सामने
अब्दुल कादिर की हत्या के पीछे उसके परिजनों और आरोपी महिला के बीच सरकारी नल से पहले पानी भरने और मुर्गा चोरी होने का विवाद सामने आया था। विवाद के दौरान आरोपी महिला ने घर के इकलौते बेटे अब्दुल कादिर की हत्या करने की धमकी दी थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब एक सप्ताह पहले गांव में लगे सरकारी नल से पानी भरने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। 


 
विज्ञापन

आरोपी ने दी थी मासूम की हत्या की धमकी
तब अब्दुल कादिर की बहनों ने आरोपी महिला के बेटों को पीट दिया था। झगड़े के दौरान रिहाना ने धमकी दी थी कि तुम्हारे इकलौते भाई को मार कर फेंक दूंगी। इसके बाद अब्दुल कादिर के घर के बाहर से एक मुर्गा गायब हो गया था। तब भी आरोपी महिला के परिवार पर मुर्गा चोरी करने का आरोप लगाने पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इन्हीं विवादों के चलते पुलिस का आरोपी महिला पर शक गहराया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें