कानपुर के नवागत एडिशनल सीपी क्राइम व मुख्यालय आनंद प्रकाश तिवारी का जालसाजों ने तीन साल पहले फेक फेसबुक एकाउंट बनाया था। उससे उनके दोस्तों को रेक्वेस्ट भेजते हैं। आशंका है कि ये शातिर साइबर ठगों की करतूत है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने इस संबंध में फेसबुक हेडक्वार्टर को ई-मेल भेजा है। एडिशनल सीपी ने बुधवार को ही कार्यभार संभाला है। इस दौरान उनको जानकारी हुई कि उनके नाम से फेक फेसबुक एकाउंट बनाया गया है। उसमें उनकी फोटो का भी इस्तेमाल किया गया है।
जांच के दौरान पता चला कि 24 जून 2018 को ये एकाउंट बनाया गया था। इसमें 44 लोग जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपनी असली आईडी से लोगों से अपील की है फेक एकाउंट को रिपोर्ट करें। एडीसीपी क्राइम दीपक भूकर ने बताया कि फेक एकाउंट बंद कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।