फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती में असफल अभ्यर्थी ने लगाई फांसी, मां की साड़ी को बनाया मौत का फंदा

Fri, 05 Oct 2018 07:13 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर: सेना भर्ती में असफल होने पर जुगइया गांव, बिधनू निवासी अभ्यर्थी प्रियांशु यादव (19) ने फांसी लगा ली। शव कमरे में मां की साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे से लटका मिला। गल्ला व्यापारी सरनाम यादव का बड़ा बेटा प्रियांशु एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र था। कैंट स्थित कैवलिरी मैदान में चल रही सेना भर्ती के तहत गुरुवार को हुई शारीरिक परीक्षा के दूसरे राउंड में असफल होने से वह निराश था।
विज्ञापन


दोपहर में घर पहुंचने के बाद वह पीछे के कमरे में चला गया। रात को छोटा भाई ऋषभ खाने के लिए बुलाने पहुंचा तो भाई का शव फंदे से लटका मिला। उसकी मौत से घर पर कोहराम मच गया। शुक्रवार को परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार को शव ले जा रहे थे। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ संजीव चौहान का कहना है कि युवक के सेना भर्ती में असफल होने पर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें