यूपी के महोबा जिले में शहर के बिच्छू पहाड़िया के समीप उधार मुर्गा ने देने पर दबंगों ने दुकानदार को पीटकर लहूलुहान कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामलों की जांच पड़ताल कर रही है।
शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी इबरार खान बिच्छू पहाड़िया के समीप दुकान किए है। शुक्रवार को चार लोग दुकान पहुंचे और उधार मुर्गा देने की मांग करने लगे। दुकानदार के विरोध करने पर दबंगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिससे इबरार गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कल्लू, शैलेंद्र, प्रदीप समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।