फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal Abuse: निर्दयता की हदें पार! फैक्टरी मालिक ने दो कुत्तों को मारी गोली, एक की मौत और दूसरी गंभीर

Fri, 27 Jan 2023 07:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सर्वोदयनगर में दो कुत्तों को मोहल्ले के लोगों ने पाल रखा था। गुरुवार शाम को एक फैक्टरी मालिक ने दोनों को गोली मार दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी कुतिया की हालत गंभीर है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
दो कुत्तों को गोली मारने का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सर्वोदयनगर में एक फैक्टरी मालिक ने गुरुवार रात मोहल्ले में घूम रहे दो कुत्तों को गोली मार दी। एक कुत्ते के सिर पर गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी कुतिया गंभीर रूप से घायल हो गई। मोहल्ले के लोगों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

सर्वोदयनगर, लावानिया हाउस मोहल्ले में रहने वालीं गुड़िया ठाकुर (पर्वतारोही) ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मोहल्ले वालों के साथ मिलकर दो कुत्तों (शेरू व ब्राउनी दोनों देसी नस्ल के) को पाल रखा था। आरोप है कि पास में ही रहने वाले फैक्टरी मालिक ज्ञानेंद्र उर्फ ज्ञानू शर्मा इस बात को लेकर खुन्नस रखते थे।

गुरुवार रात करीब 10:35 बजे वह अपने घर के बाहर दोनों कुत्तों को खाना खिला रही थीं। इस बीच ज्ञानेंद्र हाथ में राइफल लेकर आए और शेरू व ब्राउनी पर दो राउंड फायर झोंक दिया। शेरू के सिर पर गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि ब्राउनी के आगे वाले पैर के पास गोली लगने से वह घायल हो गई।

इसके बाद अपने घर के अंदर चले गए। वहीं, गोली चलने की आवाज से घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। गुड़िया के अनुसार उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। घायल ब्राउनी को डॉक्टर के पास ले गए। वहीं, शुक्रवार को पुलिस ने गुड़िया की तहरीर पर ज्ञानेंद्र के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया था। आरोपी ज्ञानेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद गिरफ्तारी होगी।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट सीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें