नाव से घाटों का लिया जायजा
डीसीपी पश्चिम ने नाव से विभिन्न घाटों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम देखे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि गंगा में स्नान के दौरान कोई श्रद्धालु गहरे पानी की ओर न जाने पाए। इसके लिए लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।
डीसीपी ने नाव से लिया जायजा
- फोटो : amar ujala
श्रद्धालुओं से व्यवहार का भी रखा ध्यान
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा जाए। किसी भी श्रद्धालु के साथ गलत या अभद्र व्यवहार न किया जाए।
सावन के अंतिम सोमवार पर बिठूर के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। घाटों के साथ आसपास के मार्गों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।