महाराजपुर इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम शाहरुख बताया था, हालांकि वह नाम भी स्पष्ट नहीं था। इसके अलावा युवक अपने बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दे सका था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक के हुलिए के आधार पर आसपास के जिलों में उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर युवक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।