निर्माण शुरू करने में अब कोई बाधा नहीं
किसी भी हाईवे का निर्माण कार्य कम से कम 80 फीसदी जमीन का अधिग्रहण होने पर ही शुरू करने का नियम है। लखनऊ एक्सप्रेसवे के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही एनएचएआई ने मानक के अनुरूप जमीन अधिग्रहण भी कर लिया है। ऐसे में टेंडर फाइनल होते ही ठेकेदार कंपनी काम शुरू कर सकेगी।
प्रस्तावित एक्सप्रेसवे पर एक नजर
लंबाई : 62.755 किलोमीटर
ग्रीन फील्ड : 42.755 किलोमीटर
एलीवेटेड रोड : 11 किलोमीटर
बड़े पुल : 2
लेन-6
जमीन की जरूरत : 450 हेक्टेयर
अनुमानित लागत : 4733.60 करोड़
लखनऊ एक्सप्रेसवे के टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार हो गए हैं। इसी महीने के अंत तक टेंडर जारी हो जाएंगे। डेढ़ महीने में टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड खोलने के बाद चयनित कंपनी को वर्क ऑर्डर (कार्यादेश) जारी कर अनुबंध कर लिया जाएगा। सितंबर के अंत तक निर्माण शुरू होना है। इसके लिए करीब 80 प्रतिशत जमीन अर्जित कर ली गई है।
एनएन गिरी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई